BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भीषण सड़क हादसा :छात्रों से भरी आटो को ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत-6 घायल, आक्रोशित लोगों ने की आगजनी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 23, 2021

भीषण सड़क हादसा :छात्रों से भरी आटो को ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत-6 घायल, आक्रोशित लोगों ने की आगजनी




रेवांचल टाइम्स :  खड़गपुर-गंगटा मुख्य मार्ग स्थित नजरी गांव में मंगलवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। ट्रक और आटो की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। इसमें दो की मौत मौके पर हुई, जबकि दो की इलाज के दौरान। वहीं, छह लोग जख्मी हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में आटो चालक सहित दो छात्र और एक छात्रा शामिल है। जख्मी छात्रों का इलाज खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। ट्रक पर सामान नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही मुख्य मार्ग को ग्रामीणों ने जाम कर दिया। ट्रक का चालक और खलासी फरार हो गया। खड़गपुर और गंगटा थाना की पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। घटना के बाद चीख पुकार मची है।



-मरने वालों में तीन छात्र और आटो चालक शामिल
- खड़गपुर-गंगटा मार्ग स्थित नजरी गांव के पास हुआ हादसा
-ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग, सड़क जाम, पुलिस कर रही कैंप
मंगलवार की सुबह ऑटो पर सवार होकर 10 छात्र छात्राएं ट्यूशन और कोचिंग में पढ़ने के लिए गंगटा के मोहनपुर से खड़गपुर जा रहे थे। नजरी गांव के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। इस घटना में मोहनपुर गांव के ऋतिक कुमार (15) मनीष कुमार उर्फ चीकू (19) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सात अन्य लोगों का खड़कपुर अस्पताल ले जाया गया है। जहां इलाज के दौरान मोहनपुर गांव के सोनाली कुमारी (13) केशव कुमार (20) की मौत इलाज के क्रम में हो गई। मनीष कुमार उर्फ चीकू आटो चालक है।आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। खड़गपुर-गंगटा मुख्य मार्ग को जाम भी कर दिया है। घटनास्थल पर खड़गपुर और गंगटा थाना पुलिस कैंप कर रही है।


No comments:

Post a Comment